कांवड़ यात्रा की सारी तैयारियां पर अधिकारियों की नजर, इन आवारा गोवंशो से हो सकता है बखैडा।
उझानी बदांयू 2 जुलाई।
सावन में कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने को जिले के आला अधिकारियों का पूरा अमला लगा है। कछला गंगा घाट से बरेली मथुरा हाइवे पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए साफ-सफाई,लाइट, मजिस्ट्रेट, पुलिस कर्मियों की तैनाती, चिकित्सा सुविधा हेतु अस्पताल, एंबुलेंस घाट पर गोताखोर, पीएसी, एसडीआरएफ की टीमें तैनाती की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है,मगर कछला गंगा घाट से लेकर हाइवे व बाजारों में घूमते आवारा सांड व गौवंशीय पशुओं पर किसी का ध्यान नहीं गया।
कछला घाट पर इन आवारा गौवंशीय पशुओं से गंगा में स्नान के बाद पूजा-अर्चना प्रसाद अर्पित करना मुश्किल है। पहले भी कई श्रृद्धालुओं को आंवारा गौवंश सींग मारकर घायल कर चुके हैं।
यही हाल बरेली मथुरा हाइवे का है आवारा गौवंशीय पशुओं से टकराकर कई कार व बाइक सवार अपनी जान गंवा चुके हैं। नगर के बाजारों में भी सांड के हमले से कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पडा है। अगर इन आवारा गोवंशो पर ध्यान ना दिया तो सावन माह में बखैडा खडा होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
अधिकारियों को चाहिए कि इन आवारा गोवंशो को पकड़वाकर गौशालाओं में भिजवाए वर्ना कोई कांवड़िया इनकी चपेट में आ गया तो प्रसाशन को सिथ्ति संभालना मुश्किल होगा।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



