2:51 am Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- महिला ने लगाया छेड़छाड़ कर मारपीट का आरोप पिता पुत्र सहित चार नामजद

उझानी बदांयू 30 जून।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोसी पर अपनी जमीन जवरिया कब्जाने का विरोध करने पर छेड़छाड़ कर मारपीट में घायल करने का आरोप लगाते हुए पिता पुत्र सहित चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है

दर्ज रिपोर्ट में लिखा कि गांव का प्रवेश पुत्र योगेन्द्र की मेरी जमीन पर गलत नीयत है 10 दिन पहले वह दरवाजे पर गाली-गलौज करने लगा मना करने पर खींचकर घेर में ले गया व अश्लील हरकतें करने लगा शोर सुनकर पड़ोसी आ गये। बीच-बचाव कर दिया।

कल फिर प्रवेश गालियां देने लगा विरोध करने पर उसकी पत्नी परमेश्वरी, बेटे शुभम् ओर टीटू ने मेरे साथ मारपीट की व घायल कर दिया। जाते वक्त धमकी दी कि थाने में शिकायत की तो तेरे पति को जान से मार देंगे। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामले की जांच सबइंस्पेक्टर संजय सिरोही करेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस