2:52 am Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी – घर से सब्जी लेने गई किशोरी लापता, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 30 जून।
नगर के एक मोहल्ला निवासी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि उसकी 15 बर्षीय बेटी 22 जून को घर से सब्जी लेने गई तभी से लापता है। अंदेशा है कि कोई उसे बहला-फुसलाकर कर ले गया है।
पीड़ित पिता ने लिखा है कि 24 जून को एक मोबाइल से फोन आया कि अपनी बेटी को दिल्ली के सीलमपुर से ले जाओ। मैं दिल्ली गया मगर बेटी का कोई अता-पता नहीं मिला। बह मोबाइल भी बंद है। मुझे अंदेशा है कि मेरी बेटी को वह कहीं बेच ना दे। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने जांच सबइंस्पेक्टर विजय धामा को सोप दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस