बदायूं के राजनेताओं के उस गुणा – भाग को लेकर बडे से बडा गणितज्ञ चक्कर खाकर गिर जाएगा जिसमें बदायूं की राजनीति के पालनहार एक म्यान में दो नहीं तीन तलवार रखने का आंकडा फिट करते हैं हां यह बात अलग है कि एक म्यान में दो तलवार का आंकडा समापन सम्बन्धों और राजनीति का बंटाधार करके साप्त होता नजर आता है। आज अगर बदायूं सदर की बात करें तो सपा का एक गुट पूर्व मंत्री और एक गुट पूर्व उम्मीदवार को अपनी – अपनी म्यान में रखे हुए नजर आ रहा है जबकि भाजपा बिसौली में एक म्यान में दो तलवार रखकर स्वयं को मजबूत होने का आंकडा लगाकर चल रही है। क्षेत्र वजीरगंज कस्बे में भाजपाई गुटबाजी के चलते जीती हुई बाजी हार गई लेकिन बगावत करने वाले आज भी भाजपा के सिरमौर बने हुए हैं और यही हाल के साथ बेढगी चाल बिसौली में सबका साथ – सबका विकास की जगह अपना विकास और अपनों का विनाश की राह पर राजनीति का खेल चल रहा है। शेखूपुर क्षेत्र में सपा और भाजपा के पालनहार की गुटबाजी में दोनों अपना दांव लगाने की जुगत में घूम रहे हैं। इस क्षेत्र में गुटबाजी के खेल ने नगर निकाय चुनाव में अलापुर, उसावां और उसहैत मेें भाजपा का खेत उजड गया लेकिन कोई पूछने वाला नहीं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
