बदायूं की बात- सुशील धींगडा के साथ
वैसे तो बदायूं की राजनीति आजादी के उपरांत कई मामलों को लेकर चर्चा में रही, कुछ राजनेतिक और उनके परिजन जमीन पर कब्जा करने के लिए चर्चा में रहे तो कुछ सैक्स के मामलों को लेकर सुर्खियों में आए। कभी ठेकेदारी ने राजनेताओं और उनके परिजनों में सुर्खियों में रखा तो कभी विकास कार्यो की कमीशनखोरी को लेकर चर्चा में रहे जबकि कुछ विकास कार्यो को मिलने वाली धनराशि को कागजों में पूरा करने और पूरी रकम हजम करने की बात पर चर्चा में आए। लेकिन अब तक खददरधारी कभी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी को लेकर चर्चा में नहीं रहा। बस एक यही बात ऐसी जो कभी किसी खददरधारी अथवा उसके परिवार पर नहीं लगी।
अब एक मामले में बदायूं के एक खददरधारी के परिवार का एक सदस्य जिले में एक थाने की पुलिस द्वारा अवैध तादक पदार्थ के साथ बंदी बनाया जिसको लेकर राजनीति की आढ में तस्करी की चर्चा के साथ सत्ताधारी दल के समर्थन से निर्वाचित खददरधारी के करीबी रिश्तेदार पर मादक पदार्थ की तस्करी की चर्चा हर गली हर मोड पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
अब देखना यह है कि पुलिस की इस कार्रवाई के उपरांत सत्ताधारी दल के पालनहार इस मामले में कोई कार्रवाई करते हैं अथवा कान और आंखों को बंद रखकर बुरा मत देखो, बुरा मत बोलो, बुरा मत सुनों की कहावत को चरितार्थ करके ना बाप बडा ना भैया, दा होल थिंग इज दैट कि भैया सबसे बडा रूपया की राह देखते हैं इसका जवाब तो आने वाला समय ही दे पाएगा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
