8:06 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’, इस थीम के साथ मनाया जा रहा International Yoga Day

योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’, इस थीम के साथ मनाया जा रहा International Yoga Day,

योगा डे के लिए क्यों चुना गया 21 जून ?

> 21 जून उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस दिन सूर्य की किरणें सबसे ज्यादा समय तक धरती पर पड़ती हैं। ज्योतिष और आध्यात्म की दृष्टि से इस दिन का खास महत्व है।

मान्यता है कि इसी दिन ‘आदियोगी’ भगवान शिव ने अपने शिष्यों को योग का ज्ञान देना शुरू किया था। इसलिए यह दिन ‘योग का उद्गम’ भी कहलाता है।

“जहाँ योग है, वहाँ जीवन है और जहाँ जीवन है, वहाँ प्रकृति का संरक्षण अनिवार्य है।”

योग केवल शरीर और मन का संतुलन नहीं, प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व का संकल्प भी है।

“जैसे-जैसे बाहरी दुनिया का वातावरण बदलता है, वैसे-वैसे हमारे शरीर के भीतर के तत्व भी बदलते हैं।”

> प्रकृति और योग एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। योग का अभ्यास प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने और आंतरिक शांति प्राप्त करने में मदद करता है।

“ताज़ी हवा, धूप, प्राकृतिक रोशनी और प्रकृति की आवाज़ें हमें प्रकृति से इस तरह के अद्भुत तरीके से जुड़ने में मदद करती हैं।”

दुर्भाग्यपूर्ण सच्चाई यह है कि हममें से बहुत से लोग बाहर पर्याप्त समय नहीं बिताते हैं, जिसके कारण हमारे स्वास्थ्य एवं मन पर बुरा प्रभाव पड़ता है और हम तनाव एवं बिमारियों से घिरने लगते हैं।

इस वर्ष की थीम “Yoga for One Earth, One Health” एक अत्यंत सारगर्भित संदेश है, जो मानव और प्रकृति के बीच के अटूट सम्बन्ध को रेखांकित करती है।

– हेमंत कुमार दुआ

विज्ञापन एक्सप्रेस