11:10 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- खेत बेचने को मना किया, छोटे ने बड़े भाई को मारपीट कर घायल किया

उझानी बदांयू 18 जून।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुआं डांडा निवासी जितेंद्र यादव पुत्र प्रेमपाल यादव ने अपने छोटे भाई अरविंद यादव व उसकी पत्नी नन्ही के खिलाफ मारपीट कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जितेन्द्र ने अपने भाई अरविंद पर आरोप लगाया है कि ट्रेक्टर की किश्त चुकाने को वह साझे की जमीन बेचने को दबाव बना रहा है इसी को लेकर उसने अपनी पत्नी संग मुझे मारपीट कर घायल कर दिया। जमीन ना बेचने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर कुंवरपाल सिंह को सोंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस