कुंवर गांव । कस्बे के वार्ड नंबर में होली चौक के निकट स्थित एक घर में हुए बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने की घटना हुई थी,सूत्रों के मुताबिक रहीस व अतीक दोनों घर में अवैध रुप से पटाखों का भंडारण कर करोबार करते हैं । रहीस के पास लाइसेंस था जो एक्सपायर हो चुका है रिन्यू नहीं हुआ हैं,बीते बुद्धवार की रात उनके घर में रखे पटाखों में आग लग गई जिसके बाद एक के बाद एक धमाके होने लगे । मोहल्ले में अफरातफरी मच गई लोगों ने घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों को बमुश्किल बाहर निकाला । पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर दमकल विभाग की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया ।जानकारी के मुताबिक रहीस ने नगर के बाहर बिजली घर के सामने एक खोखा खोल केवल नाम के लिए खोल रखा है जबकि वह पटाखों और गंदक पोटाश बेचने का कार्य घर से करते हैं ।
वहीं पुलिस की प्रथम जांच में पता चला कि रहीस घर में अवैध रुप से पटाखों की बिक्री कर रहे थे जिनके पास वर्तमान में लाइसेंस नहीं है ।वह अवैध रुप से घर में पटाखों की बिक्री कर रहे थे पुलिस ने घर में अवैध रुप से पटाखों की बिक्री व अग्निशमन के नियमों का उलंघन मानको को पूरा न करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है ।
इस संबंध में इंस्पेक्टर वीपी सिंह का कहना कि घर में अवैध रुप से पटाखों का भंडारण करने व मानको को पूरा न करने अग्निशमन का उलंघन करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है ।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



