वजीरगंज में अवैध अस्पतालों का मकड़ जाल
स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी के साथ-साथ दबंगों की दादागिरी से फल फूल रहा अवैध धंधा
वजीरगंज
सरकार की लाखों कोशिशें के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर पलीता लगाने का काम कर रहे हैं इसका सीधा-साधा उदाहरण कस्बा वजीरगंज के साथ-साथ सैदपुर में भी आपको देखने को मिल सकता है कहने को तो सैदपुर में जहां सीएचसी है जो संपूर्ण विकासखंड वजीरगंज की स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन करती है वही कस्बा वजीरगंज में भी झोलाछापों ने बड़े-बड़े नर्सिंग होम अस्पताल खोलकर लोगों को चूना लगाने का काम कर रहे हैं जब यहां पर मरीजों की तबीयत बिगड़ जाती है और मरीजों की जान पर बनती तब यह फर्जी डॉक्टर से कुछ कहते हैं तो यह झोलाछाप दबंगों को बुलाकर मरीजों पर अनावश्यक दवा बनाकर उन्हें मार पीटने के साथ-साथ एसी एक्ट जैसे छुटे मुकदमे में की धमकी देकर मामले को रफा दफा कर लेते हैं वजीरगंज कस्बे में एक नहीं दर्जन भर से ज्यादा झोलाछापों ने अपना मकड़ जाल फैला रखा है इसका सीधा सा उदाहरण बिसौली का है जहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक झोलाछाप नर्सिंग होम पर एक पत्रकार की शिकायत पर अस्पताल में सील लगा दी लेकिन लेनदेन के खेलने शाम तक झोलाछाप के अस्पताल की सील खोल दी
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
