बरेली मथुरा हाइवे पर कार ने क्लीनर को रोंदा,मौत।**** उझानी बदांयू 7 जून।
बरेली मथुरा हाईवे पर खाटू श्याम मंदिर के निकट बेकाबू कार ने ट्रक क्लीनर को रोंद दिया, जिसकी मौके पर मौत हो गई ।
कार सवार कार को खाटू श्याम मंदिर के निकट छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक क्लीनर संभल जिले के थाना रजपुरा के गांव चंदू नगला निवासी जयकिशन 27 ट्रक से उतरकर सड़क क्रास पर पान तंबाकू लेने दुकान पर जा रहा था।
उझानी की ओर से आ रही बेकाबू कार ने टक्कर मार दी क्लीनर की मौके पर मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस में मृतक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कर्मचारियों शव को मोर्चरी में रखवाया है। वहीं पुलिस ने जयकिशन के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

