10:51 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – संपत्ति विवाद में बेटे ने दोस्तों संग मिलकर की पिता की हत्या

पुलिस ने किया घटना का खुलासा

बिल्सी बदांयू 3 जून।

बदायूं के बिल्सी में 8 मार्च की रात किसान रामपाल की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि उनके ही बेटे महावीर उर्फ मुकेश ने अपने दोस्त लालू और बहनोई रामकिशोर के साथ मिलकर की थी। संपत्ति बेचने को लेकर हुए विवाद में बेटे ने पिता को गोली मारने की साजिश रची।

रामपाल संभल के खजुरा छपरा गांव के निवासी थे और बिल्सी में मुर्गी फार्म चलाते थे। हत्या के बाद पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज किया था, लेकिन सर्विलांस और पूछताछ के बाद साजिश का पर्दाफाश हो गया। आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। हत्या में इस्तेमाल बाइक और तमंचा रामकिशोर ने उपलब्ध कराया था, जो संभल के दुधाई गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन एक्सप्रेस