3:30 am Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

सबके मन भाया श्रवण कुमार सम्मान, दिल पर छाया महेश गुप्ता का नाम !

कहते हैं कि सोना और चांदी जीत जीतने और धन दौलत इकठठी करने का काम तो हर कोई कर सकता है लेकिन दौलत से दूर रहकर सौहरत पाने का काम हर कोई नहीं कर सकता उसके लिए बडा कलेजा और बहत बडा धीरज रखने वाले की जरूरत होती है। आम आदमी को लेकर हमारे बुजुर्ग दो कहावत कह गए पहली बुरे काम का बुरा नतीजा और दूसरी पूत सपूत तो क्या धन संचय इसका मतलत हुआ कि अगर हमारा पुत्र सपूत हुआ तो उसको धन संचय की क्या जरूरत और इसी कहावत की दूसरी लाइन है जिसमें कहा गया कि पूत कपूत तो क्या धन संचय, इसका मतलब हुआ अगर पूत कपूत निकला तो धन कितना भी एकत्र कर लो वह सारा ठिकाने लगा देगा।
वर्तमान युग में जब इंसान पैसे की खातिर हर पैतरा अपनाने में लगा रहता है वहीं भाजपा के बदायूं सदर के विधायक महेश गुप्ता समाज हित के नए रास्ते ढूंढने में लगे हुए हैं पिछले दिनों निःशुल्क हैलमेट वितरण में लोकप्रियता पाने के बाद अब महेश गुप्ता ने श्रवण कुमार सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें श्री गुप्ता ने माता – पिता की सेवा करने वाले लोगों को चुना और माता – पिता दिवस पर समाज को एक सार्थक संदेश देने वाला ऐसा सम्मान दिया तो महेश गुप्ता के सम्मान का एक और रास्ता बना गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस