9:04 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

15 जून तक करे प्रशिक्षण एवं टूलकिट हेतु आवेदन

बदायूँ: 29 मई। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत जनपद बदायूँ में देडवार लक्ष्य बढई, नाई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, सुनार, राजमिस्त्री, हलवाई, मोची एवं धोबी अग्दि ट्रेडों में 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्रदान किये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है। आवेदक 15 जून 2025 तक वेबसाइट diupmsme.upsdc.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते है।
उन्होंने योजना की पात्रता की शर्तांे के बारे में बताया कि इसके लिए आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति, जाति प्रमाण पत्र (एस०सी०, ओ०बी०सी० वर्ग के, आधार कार्ड लिये) 5 आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पढे लिखे होने पर शौक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, तकनीकी जानकारी रखने पर तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष या अधिक होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि आवेदन कर्ता जनपद का स्थाई निवासी होना चाहिए, आवेदकों को परम्परागत कारीगरी से जुड़े होने के प्रमाण के रूप में गाम प्रधान, अध्यक्ष नगर पंचायत अथवा नगर पालिका व नगर निगम के सम्बन्धित वार्ड के सदस्य द्वारा निर्गत किया गया प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, परिवार का केवल एक सदस्य ही योजनान्तर्गत आवेदन हेतु पात्र होगा।
उन्होंने बताया कि परिवार का आशय पति अथवा पत्नी से है, आवेदन कर्ता को इस आशय से कि उसने एवं उसके परिवार के किसी सदस्य ने पूर्व में किसी प्रशिक्षण योजना में टूलकिट व मानदेय का लाभ नहीं लिया हो। नोटरी शपथ पत्र 10 रूपए के स्टाम्प पर देना होगा। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र बदायूँ से सम्पर्क कर सकते है।

विज्ञापन एक्सप्रेस