11:31 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में ‘समर कैंप’ का शानदार शुभांरभ

मदर एथीना स्कूल में आज से निःशुल्क ‘समर कैंप’ का भव्य शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों में रोमांच और उत्साह का माहौल देखने को मिला क्योंकि वे अपनी गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियों में बदलने के लिए तैयार थे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या महोदया ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभांरभ किया एवं विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक नृत्य व संगीत की प्रस्तुतियाँ दी गई। इस वर्ष के ‘समर कैंप’ में विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ शामिल की गई जैसे – कला और शिल्प, नृत्य, संगीत, कुकिंग, थियेटर, मास मीडिया, रीजनिंग एवं वैदिक गणित, क्रिकेट, अन्य खेलकूद और रोबोटिक्स आदि। विद्यार्थियों को अपनी रूचि के अनुसार गतिविधियों का चुनाव करने की स्वतंत्रता दी गई है। पहले दिन ही विद्यार्थियों ने अपनी पसंदीदा कक्षाओं में शामिल होकर उत्साह दिखाना शुरू कर दिया।


विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि ‘समर कैंप’ न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय रखेगा बल्कि उन्हें नए दोस्त बनाने और टीमवर्क सीखने में भी मदद करेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.