4:50 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

उसहैत- मरम्मत के नाम पर चार माह से दिन में बिजली गायब, गर्मी में बुरा हाल

उसहैत नगर में पिछले चार माह से मरम्मत के नाम पर दिन में बिजली गायब है। अभी तक सही मौसम होने के कारण लोगों को अधिक परेशानी नहीं थी, लेकिन अब भीषण गर्मी में बच्चों और महिलाओं का बुरा हाल है। लोगों ने अधीक्षण अभियंता से समस्या दूर करने की मांग की है।
उसहैत नगर में बिजली के पोलों पर पुरानी केबिल बदली जा रही है। जिसके चलते पिछले चार माह से सुबह करीब 8 बजे से शाम 8 बजे तक बिजली काट दी जाती है। गर्मी का मौसम आते ही लोग परेशान हैं। लेकिन विभागीय कर्मचारी कार्य में तेजी लाने के बजाय उपभोक्ताओं के फोन तक नहीं उठा रहे हैं। वहीं उसहैत यूथ कमेटी ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया है‌। साथ ही अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार से मांग की है कि गर्मी में दोपहर के समय भी सप्लाई चालू की जाए। कमेटी अध्यक्ष आसिम अहमद ने कहा कि जिस गली या मोहल्ले में केबिल बदलने का काम किया जाए उसी मोहल्ले की सप्लाई बंद हो। गर्मी के मौसम में पूरे कस्बे की सप्लाई बंद रहने पर बच्चे और महिलाएं परेशान हैं। इस संबंध में जेई विनोद कुमार को फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.