बदायूं 9 मई।
बदांयू जिले के छात्र छात्राओं को सीबीएसई के रिजल्ट का ब्रेसबी से इंतजार है। उम्मीद है कि रिजल्ट 14 या 15 मई को जारी हो सकता है।
सीबीएसई की दसवीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम का जिले के परीक्षार्थियों को बेसब्री से इंतजार है। परीक्षा परिणाम को लेकर आए-दिन सोशल मीडिया पर आ रहीं भ्रामक सूचनाओं से परीक्षार्थियों की उत्सुकता बढ़ रही है। सीबीएसई स्कूलों के संचालक जल्द ही परीक्षा परिणाम जारी होने की उम्मीद जता रहे हैं।
सीबीएसई की कक्षा दस और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च तक हुई थी। सभी परीक्षार्थी अब आगे की कक्षाओं में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें परीक्षा परिणाम आने का बेसब्री से इंतजार है। इस संबंध में सीबीएसई के जिला समन्वयक का कहना है कि जल्द ही बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा।







bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

