1:32 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी ट्रांसफार्मर मे आई तकनीकी कमी के चलते कई मोहल्ले रहे अंधेरे में, दोपहर को सप्लाई हुई सुचारू

उझानी बदायूं 14 अप्रैल। बीती रात नगर के लिंक रोड पर 630 केबी के ट्रांसफार्मर में तकनीकी कमी के चलते कई मोहल्ले अंधेरे में रहे, आज दोपहर बिजली कर्मचारियों ने दो बजे उसे सही कर बिजली सप्लाई सुचारू कर दी। तब जाकर नागरिकों ने राहत की सांस ली। बताते चलें कि बीती रात लिंक रोड पर मनोहर गार्डन के समीप लगे 630 केबी के ट्रांसफार्मर में तकनीकी कमी आने से रात 8 बजे से पंजाबी कालोनी, लिंकरोड, नारायण गंज का कुछ हिस्सा,मिलकंम्पाउड का आधा हिस्सा अंधेरे में डूब गया गर्मी के चलते लोग बेहाल नजर आऐ। रात में बिजली कर्मचारियों ने काफी कोशिश की कि बिजली सप्लाई सुचारू हो सके मगर कामयाबी ना मिल सकी आज सुबह जेई अमित कुमार के नेतृत्व में रामू भारती, यतेन्द्र कुमार सिंह बंटी, सुभाष चन्द्र, सोहनलाल, अर्पित,सोन देव, परमजीत आदि कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर की तकनीकी कमी को सही कर दोपहर दो बजे सप्लाई सुचारू कर दी। बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।—————————- राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.