9:04 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

आसिम सिद्दीकी मेमोरियल पी.जी. डिग्री कॉलेज, बदायूं में शनिवार को भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

आसिम सिद्दीकी मेमोरियल पी.जी. डिग्री कॉलेज, बदायूं में शनिवार को भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर भारतीय संविधान को समझा और अपने ज्ञान के सागर में वृद्धि की। प्रतियोगिता के अंत में सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया गया है जबकि विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व मेडल देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के मैनेजर जोहेब अली सय्यद, निदेशक जोया अली सय्यद, मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य मोहम्मद सालिम फरशोरी, सय्यद रोमान रसूल हाशमी, सलमान अहमद व प्राचार्य डॉ. नजीबुल हसन खान सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस