4:13 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

कछला गंगा घाट पर कार बेक करते वक्त श्रृद्धालुओं को रोंदा, तीन गंभीर घायल

।********* उझानी बदायूं 27 मार्च। मथुरा जनपद के थाना नरहोली के गांव विर्जापुर की ओमनगर कालोनी निवासी सोहनलाल ने कोतवाली में आई 10 कार चालक पर लापरवाही से कार बेक करने पर मां, भाई व पत्नी को घायल करने की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज में एडमिट कराया है। वहीं कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में सोहनलाल ने लिखा है कि कल सुबह वह अपनी मां गुड्डोदेवी, भाई दशरथ, सत्यपाल, अभिनव ,पत्नी मोनिका व मामा जुगनू के साथ गंगा स्नान को आऐ। जाते वक्त केन में गंगाजल भर रहे थे कि पीछे से कार आई टेन संख्या यूपी 83-3 वीजे 4462 के चालक ने बिना देखे कार बेक कर दी जिससे मेरी मां गुड्डो देवी पत्नी मोनिका व भाई दशरथ के गंभीर चोटें आई। कार चालक कार छोड कर भाग गया। सूचना पर आई कछला चौकी पुलिस ने सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.