1:37 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

आज रात 11:27 मिनट पर होगा होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

।******* उझानी बदांयू 13 मार्च।
पोराणिक मान्यता है कि फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन रंगों की होली खेलने की पंरपंरा है। नगर के गली चोराहा तिराहे पर होलिका दहन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। कहीं कहीं फूलों से होलिका स्थल को सजाया जा रहा है। कहीं कहीं कागज व प्लास्टिक की रंग बिरंगी झालरों से स्थल को पाट दिया गया है। नगर पालिका के कर्मचारियों ने नगर की साफ सफाई को भी कार्ययोजना अमल में लाना शुरू कर दिया है। जगह जगह कर्मचारियों ने रंगोली सजा रखी है। पंचांग के मुताबिक इस बार 13 मार्च 2025 को होलिका दहन है और इस तिथि पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और धृति योग का संयोग बन रहा है। परंतु ज्योतिषियों के अनुसार साल 2025 पर होलिका दहन के दिन भद्रा का साया लगा हुआ है। इस दिन सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर भद्रा लग चुकी है, जो रात 11 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में होलिका दहन के लिए रात 11:26 मिनट के बाद से शुभ मुहूर्त बन रहा है। यह 14 मार्च को सुबह 12:30 मिनट तक रहेगा। इस दौरान होलिका दहन में सूखा नारियल, जो की बालियां और गोबर के उपले डाले जाते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.