12:27 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

33 के पार पहुंचा अधिकतम तापमान, दिन में तीखी धूप ने तपाया

।******* ** बदांयू 11 मार्च।

बदांयू में अभी से ही गर्मी का एहसास होने लगा है। तीखी धूप से लोग बचते नजर आ रहे हैं। शाम को भी गर्मी के कारण लोगों को पंखा और कूलर चलाना पड़ा। कार्यालयों में अब एसी चलने लगे हैं। दिन में हवा नहीं चली और धूप भी अन्य दिनों की तुलना में तेज रही। दिन और रात को गर्मी जैसा अहसास होने लगा। सोमवार को इसी तरह का मौसम रहा। धूप तेज होने की वजह से अधिकतम तापमान भी बढ़कर 33.2 पहुंच गया। पिछले छह साल में ऐसा दूसरी बार हुआ जब 10 मार्च का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

मार्च महीने के पहले सप्ताह में पछुआ हवाओं के चलने से नमी का अहसास रहा, लेकिन पहला सप्ताह बीतने के बाद मौसम ने तेजी से करवट ली है। अप्रैल-मई जैसा मौसम लगने लगा है। आम तौर पर होली के आसपास सुबह नम हवाएं चलने की वजह से सिहरन जैसा अहसास रहता है, लेकिन सोमवार को दिन में हवा की रफ्तार थमी रही।

इसी कारण धूप भी बहुत असरदार रही। शाम को भी गर्मी रही, इससे लोगों को पंखा और कूलर चलाना पड़ा। रविवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सोमवार को 33.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, यह औसत से 2.1 अधिक रहा।-

विज्ञापन एक्सप्रेस