3:44 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

अनाधिकृत ढाबों पर बस रोकी तो चालक- परिचालक पर होगी कार्रवाई

।****** बदांयू 7 मार्च।
अब मनमाफिक ढाबों पर रोडवेज की बस रोकने पर अगर यात्रियों द्वारा शिकायत मिलती है तो चालक परिचालक पर कार्रवाई की जाएगी।

अनाधिकृत ढाबों पर यात्रियों से हुई अभद्रता की शिकायतों के बाद रोडवेज ने यह फैसला लिया है कि बसें अब सिर्फ अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी। एक मार्च से यह नियम लागू कर दिया गया है। ऐसा नहीं करने वाले चालक-परिचालकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ढाबा संचालक रोडवेज कर्मियों की मिलीभगत से मुसाफिरों की जेब पर डाका डाल रहे हैं। खानपान सामग्री के मनमाने रुपये वसूल रहे हैं। विरोध पर उनके साथ अभद्रता करते हैं। चालक-परिचालक यदि अनाधिकृत ढाबों पर बसों को रोकते हैं तो उनकी चेकिंग कराई जाएगी। ढाबों पर मिलने वाली अनियमितता और खराब खानपान की शिकायत रोडवेज के टोल-फ्री नंबर पर कर सकते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.