10:31 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

जैनियों ने मनाया चन्द्रप्रभु स्वामी का मोक्ष कल्याणक

बिल्सी। नगर के बिसौली रोड स्थित पदमांचल जैन मंदिर पर जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर भगवान चंद्र प्रभु स्वामी का मोक्ष कल्याणक जैन अनुयायियों द्वारा मनाया गया। यहां सबसे पहले जैन श्रावकों ने भगवान जिनेंद्र स्वामी का मंगल जलाभिषेक कर शांति धारा की। इसके पश्चात पूजा-अर्चना कर मंगल आरती की गई। श्री दिगम्बर जैन महासमिति के मंडलाध्यक्ष प्रशांत जैन ने बताया कि हम सभी भगवान को दुःख में याद करते हैं लेकिन अपने शुभ कार्यों में हम भगवान को अधिकतर भूल जाते हैं। इसीलिए हमारे द्वारे पर प्रतिदिन कोई ना कोई विपत्ति आकर खड़ी हो जाती है। हम सभी भगवान को जितना दुःख में याद करते हैं उतना ही सुख में भी याद करें। उनकी बड़े ही मनोयोग के साथ प्रतिदिन पूजन भक्ति करें। चंद्रप्रभु भगवान के मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्री चंद्रप्रभु स्वामी का गुणगान भी किया। इस मौके पर अरविंद कुमार जैन, अभिषेक कुमार जैन, ज्योति जैन, मानसी जैन, शालिनी जैन, प्रियांश जैन, काशवी जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस