9:12 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

डीएम ने ग्राम कौल्हाई में लाभार्थी से लिया व्यवस्थाओं का फीडबैक

बदायँू: 01 मार्च। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने शनिवार को तहसील सहसवान के ग्राम कौल्हाई में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की लाभार्थी आरती देवी पत्नी महेश व फूल कुमारी पत्नी भाईलाल के घर जाकर उनसे वार्ता की। उन्होंने व्यवस्थाओं के संबंध में लाभार्थियों से फीडबैक लिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को पूरी पारदर्शिता से दिया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की लाभार्थी फूल कुमारी पत्नी भाईलाल जिनको वर्ष 2022-23 में योजना का लाभ मिला है, उनके घर का मुआयना किया। उन्होंने इस वित्तीय वर्ष 2024-25 की लाभार्थी आरती देवी पत्नी महेश के घर जाकर उनसे वार्ता की। डीएम ने लाभार्थियों से व्यवस्थाओं के सम्बंध में फीडबैक भी लिया।
डीएम ने ग्राम कौल्हाई के निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों व ग्राम की अन्य महिलाओं व ग्रामवासियों से संवाद स्थापित करते हुए उनको प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ लेने के लिए कहा, ताकि उनका भी सामाजिक व आर्थिक उत्थान हो सके।
डीएम ने ग्राम के भ्रमण के दौरान पैदल चलकर मुआयना किया। उन्होंने अधिकारियों व ग्राम प्रधान को ग्राम में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.