10:21 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बाईपास मार्ग पर ई-रिक्शा-बाइक की भिंडत, बाइक सवार घायल

बाईपास मार्ग पर ई-रिक्शा-बाइक की भिंडत, बाइक सवार घायल

बिल्सी। बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग पर रविवार की दोपहर एक ई-रिक्शा और बाइक की भिंड़त हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया। जिसे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव बमेढ़ निवासी अजय कुमार पुत्र सबल सिंह अपनी बाइक से पत्नी कुमकुम के साथ दवा दिलाने के लिए आया था। जैसे ही उनकी बाइक बाईपास मार्ग पंहुची, तो उसने अपनी पत्नी से कहा कि मैं पंप से पैट्रोल डलवा कर आता हूं, तुम यहीं रुको। वह बाइक से थोड़ी ही आगे बढ़ा होगा, तभी विपरीत दिशा से आ रही ई-रिक्शा से उसकी बाइक की भिंड़त हो गई। जिससे अजय कुमार सड़क पर गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। सूचना पर पंहुची पुलिस ने घायल अजय को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसकी प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। इतने में ई-रिक्शा चालक फरार हो गया। पुलिस जिसकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.