10:20 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

चौकीदार पुलिस व्यवस्था की प्रथम मजबूत कड़ी – डा. बृजेश कुमार सिंह

बिसौली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि चौकीदार पुलिस व्यवस्था की प्रथम मजबूत कड़ी होते हैं। निष्ठा और लगन से चौकीदारों को अपने कार्य का निर्वहन करना चाहिए। वह कोतवाली परिसर में चौकीदारों के लिए कंबल वितरण समारोह में बोल रहे थे। श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले अपराधों की सूचना चौकीदारों के माध्यम से ही थाने तक पहुंचती हैं। यदि चौकीदार पूरी निष्ठा लगन से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें तो ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.